विकसित देशों को संरक्षणवाद से बचना चाहिए : आनंद शर्मा
शर्मा ने वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम की इंडिया इकॉनॉमिक समिट में यहां प्रतिनिधियों से कहा, "संरक्षणवादी उपायों को अपनाना अनुत्पादक हो सकता है और इससे मंदी लंबे समय तक बनी रहेगी।"
शर्मा ने कहा कि ज्यादातर देश मंदी से बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे देश अब इस तरह के उपायों को नहीं अपनाएंगे।
शिखर सम्मेलन के मौके पर शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, "जब हम संरक्षणवाद के बारे में बात करते हैं तो भारत ने इसे न अपनाने का रास्ता दिखाया है। हमने आसियान के साथ मुक्त व्यापार समझौता किया है। हमने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की बातचीत में फिर से जान फूंकने के लिए कदम उठाए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications