जनवरी से घट सकते हैं सब्जियों के दाम : अहलूवालिया

अहलूवालिया ने वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम की इंडिया इकॉनॉमिक समिट में यहां कहा, "इस वर्ष खराब मानसून के कारण सबसे ज्यादा दबाव साग-सब्जियोंपर है। मैं आशा करता हूं कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक इस दबाव में कमी आएगी।"

अहलूवालिया ने कहा, "दिसंबर-जनवरी तक सब्जियों की कीमतों में कुछ गिरावट आएगी और स्थिति बदलेगी। सब्जियों को आयात नहीं किया जा सकता। लेकिन सामान्य तौर पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के प्रबंधन में खाद्यान्न भंडार के मामले में हम निश्चित रूप से मजबूत स्थिति में हैं।"

अहलूवालिया ने कहा, "देश में पर्याप्त से अधिक मात्रा में खाद्यान्न का भंडार है। हमें इस मामले में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।"

समीक्षा सप्ताह के दौरान खाद्य सामग्रियों की वार्षिक मुद्रा स्फीति दर 13.39 प्रतिशत की ऊंचाई पर रहा। इसी तरह दालों के सूचकांक में वार्षिक वृद्धि 23.44 प्रतिशत रही और अनाजों की वार्षिक वृद्धि 11.15 प्रतिशत। मांस, अंडे और मुर्गियों के सूचकांक में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+