तमिलनाडु में अभी और होगी बारिश
क्षेत्रीय मौसम विभाग के निदेशक एस.वी.रमनन ने संवाददाताओं को बताया कि कन्याकुमारी के पास बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव अब अरब सागर की ओर बढ़कर लक्षद्वीप के पास सक्रिय हो गया है। तमिलनाडु के विभिन्न भागों में बारिश जारी रहेगी।"
राज्य के मुख्यमंत्री एम.करुणानिधि ने बाढ़ की संभावना से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए राज्य सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
गौरतलब है कि तेज बारिश की वजह से दिनदूगाल और विरुधुनगर में मकानों के ढह जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications