अपराधियों को जेल में मिनरल वॉटर देना बंद करें: पुलिस महानिदेशक
सोनपुर में अपराध जांच विभाग द्वारा आयोजित एक समारोह के उद्घाटन के अवसर पर कहा," हवालात में अपराधियों को मिनरल वॉटर देना और बदमाशों के साथ दोस्ती करना बंद कीजिए।"
पुलिस महानिदेशक आनंद शंकर भ्रष्टाचार और अपराध को रोकने के लिए अपने कठोर निर्णयों के लिए जाने जाते हैं।
उन्होंने कहा," मैं अपराधियों को कोई विशेष सजा नहीं देना चाहता हूं । उनकी गिरफ्तारी के बाद समय गंवाए बिना उन्हें सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए।"
पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा जेल में बंद अपराधियों को केवल मिनरल वाटर उपलब्ध कराने की सूचना पर आनंद शंकर काफी परेशान हो गए थे।
उल्लेखनीय है कि बिहार में अपराधियों का जेल के अंदर अच्छा जीवन जीना एक आम बात है। पूर्व में जेल के अंदर मारे गए छापों के दौरान राज्य की जेलों से रंगीन टेलीविजन, मोबाइल फोन और कई अवांछनीय चीजें बरामद की जा चुकी हैं।
इंडो -एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications