सुरक्षा बल खाली करेंगे लालगढ़ के स्कूलों को : बुद्धदेव
बुद्धदेव ने पश्चिमी मिदनापुर में पत्रकारों से चर्चा में कहा, "हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि सभी संयुक्त सुरक्षा बल 15 नवम्बर तक लालगढ़ और आसपास के सभी स्कूलों को खाली कर दें। इस प्रक्रिया को हम जल्द ही पूरा कर लेंगे।"
उन्होंने कहा, "हमें हिंसा से बचना चाहिए तथा नक्सलियों को अपने हथियार डाल देना चाहिए।"
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ग्रीन हट को पश्चिम बंगाल के नक्सलियों के खिलाफ नहीं चलाने दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि लालगढ़ की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने मुख्यमंत्री शनिवार शाम वहां पहुंचे थे। उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ बैठकें कर स्थिति की समीक्षा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications