बांग्लादेश भारतीय अलगाववादियों को हमें सौंप दे : बीएसएफ
बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बीएसएफ और बीडीआर के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच चार दिवसीय बैठक के बाद रविवार को संवाददाताओं को बताया, "हमने बांग्लादेश राइफल्स के शीर्ष अधिकारियों से कहा है कि वह बांग्लादेश में पनाह लिए पूर्वोत्तर के आतंकियों और उनके नेताओं को भारतीय अधिकारियों को सौंप दे।"
यह बैठक पूर्वी बांग्लादेश के सिल्हट में बुधवार से शनिवार तक हुई। इस बैठक में घुसपैठ व सीमा पार अपराध से निपटने, पशुओं, नशीले पदार्थो, भारतीय नकली नोटों की तस्करी तथा अन्य अपराधों पर मिल कर लगाम कसने की रणनीति भी तय की गई।
प्रवक्ता ने कहा, "बीएसएफ के अधिकारियों ने बीडीआर कमांडरों से सीमावर्ती इलाकों में जंगली जानवरों के शिकार तथा प्राकृतिक संसाधनों के दोहन पर रोक लगाने के लिए भी कहा है।"
प्रवक्ता ने कहा, "हमने बीडीआर से यह भी कहा है कि वह अपूर्ण विकास परियोजनाओं को पूरा करने के लिए भारतीय अधिकारियों को अनुमति प्रदान करे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications