मधु कोड़ा के निजी सचिव पर संवाददाता को धमकाने का आरोप
समाचार चैनल के संवाददाता ब्रजेश राय ने बताया," मैने हरेंद्र सिंह से केवल इतना पूछा था कि आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा उनसे पूछताछ क्यों की जा रही थी। जब मैंने उनसे दोबारा यही सवाल पूछा तो उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी।"
रांची इलेक्ट्रानिक मीडिया संघ के सदस्य गिरिजा शंकर ओझा ने कहा, "जो व्यक्ति गंभीर आरोपों का सामना करता है उसका बयान लेना हमारा काम है।"
हरेंद्र सिंह पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा के करीबी व्यक्ति हैं। कोडा के वर्ष 2000 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने पर हरेंद्र सिंह उनके निजी सचिव थे। मधु कोडा के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर (सितंबर 2006-अगस्त 2008) सिंह फिर निजी सचिव बने थे। इस दौरान उन्होंने सरकार में कथित तौर पर बड़ी भूमिका निभाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications