पेशावर आत्मघाती हमले में मेयर सहित 13 की मौत (लीड-4)
आनलाइन न्यूज एजेंसी ने खबर दी है कि यह आत्मघाती हमला उस वक्त हुआ जब शहर के महापौर स्थानीय मवेशी बाजार के पास अपने घर के बाहर कुछ लोगों के साथ खड़े थे। इस आत्मघाती हमले में सात वाहन नष्ट हो गए और दो इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने इस हमले की निंदा की है। गिलानी ने कहा है कि इस आत्मघाती हमले में शामिल लोग राज्य के दुश्मन थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह आत्मघाती हमला शहर के मेयर अब्दुल मलिक को निशाना बनाकर किया गया था। इस हमले में गंभीर रूप से घायल अब्दुल मलिक को लेडी रेडिंग अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार 36 घायलों को अस्पताल लाया गया था जिसमें से चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
पेशावर जिला समन्वयक अधिकारी साहिबजादा अनीस ने मलिक की मौत की पुष्टि की है। मलिक ने तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ मिलिशिया का गठन किया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) करीम खान ने कहा कि यह एक आत्मघाती हमला था। बम निरोधक दस्ते ने इसकी पुष्टि कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications