उत्तर प्रदेश में इनामी अपराधी पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर
शाहपुर पुलिस थाने के निरीक्षक ए.के.त्यागी ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "हमें इमरान और उसके साथियों की गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी जिसके आधार पर स्थानीय पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम द्वारा उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था।"
इमरान को ललकारे जाने पर उसने पुलिस पर गोलीबारी शुरु कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी गोलीबारी में इमरान मारा गया।
पुलिस निरीक्षक त्यागी ने कहा," घटनास्थल से एक देशी पिस्तौल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हम उसके पांच साथियों की तलाश कर रहे हैं जो फरार होने में सफल हो गए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications