लंदन में बढ़ा भारतीय निवेश
इस अवधि में 14 भारतीय कंपनियों ने लंदन में अपना व्यापार बढ़ाया और कुछ ने अपना काम शुरू किया। एक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश एजेंसी 'थिंक टैंक' ने इस संबंध में आंकड़े जारी किए हैं।
एजेंसी का कहना है कि लंदन में भारत दूसरा सबसे बड़ा निवेशक देश है। भारत ने यहां 4,000 रोजगारों का सृजन किया है, वहीं लंदन की अर्थव्यवस्था में भारत का योगदान 46.01 करोड़ पाउंड का है।
लंदन के मेयर बोरिस जॉनसन ने कहा है कि लंदन में भारतीय समुदाय काफी मजबूत है। उन्होंने कहा कि लंदन की अर्थव्यवस्था में भारतीय उद्योगपति लगातार सहायता कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष हल्दीराम, आईसीआईसीआई बैंक और किंगफिशर एयरलाइंस जैसी कंपनियों ने लंदन में कदम रखे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications