कर्नाटक में संकट खत्म : सुषमा
सुषमा ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "संकट का शांतिपूर्ण हल हो गया है।"
उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा और पर्यटन मंत्री जनार्दन रेड्डी दोनों ही वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से आशीर्वाद लेने जाएंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष राजनाथ सिंह, वेंकैया नायडू और अरुण जेटली भी मौजूद रहेंगे।"
सुषमा ने कहा, "हमने दोनों से कहा है कि वापस जाइए और कर्नाटक की जनता की सेवा कीजिए।"
इस अवसर पर येदियुरप्पा ने कहा, "मामले सुलझा लिए गए हैं। हम अब साथ हैं। फिर ऐसी समस्या नहीं आएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications