11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान 9 प्रतिशत रहेगी विकास दर : अहलूवालिया
नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने रविवार को कहा है कि चालू 11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान देश में औसत आर्थिक विकास दर नौ प्रतिशत रहेगी।
अहलूवालिया ने वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम के इंडिया इकॉनोमिक समिट में यहां कहा, "मैं समझता हूं कि हम कुल मिला कर विकास दर हासिल कर लेंगे जो लगभग नौ प्रतिशत होगी।" चालू 11वीं पंचवर्षीय योजना वर्ष 2012 तक चलेगी।
अहलूवालिया ने कहा, "पिछले वित्त वर्ष के दौरान भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 6.7 प्रतिशत रहा, जबकि इसके पूर्व के वर्षो में जीडीपी नौ प्रतिशत से अधिक रहा।"
अहलूवालिया ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के उस आकलन से सहमति जताई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अगले वित्त वर्ष के दौरान आर्थिक विकास दर सात से आठ प्रतिशत के बीच रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications