श्रीलंका में अभी भी हैं आत्मघाती हमलावर
श्रीलंका में आपदा प्रबंधन और मानवाधिकार मंत्रालय में सचिव पद पर कार्यरत राजीव विजेसिन्हा ने आईएएनएस से कहा, "आत्मघाती हमलावर अभी भी कोलंबो में हैं। हमें सावधान रहने की जरूरत है।"
नई दिल्ली पहुंचे राजीव ने लिट्टे के संबंध में कहा,"हमने काफी कुछ किया है। हम उन्हें फिर से कार्रवाई की अनुमति नहीं देंगे।"
राजीव ने कहा, "विदेशों में अभी भी लिट्टे समर्थक काफी शक्तिशाली हैं। कुछ देशों के राजनीतिज्ञ उनकी सहायता कर रहे हैं।" इस संबंध में उन्होंने किसी भी देश का नाम नहीं लिया।
श्रीलंका में शरणार्थियों की मौजूदा स्थिति के बारे में राजीव ने कहा कि शिविरों में शरणार्थियों की संख्या कम हुई है। उन्होंने कहा कि मई से विभिन्न शिविरों में लगभग 300,000 शरणार्थी रह रहे हैं, आगामी जनवरी तक उनकी संख्या घटकर 50,000 हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications