मोदी ने किया व्यापाक प्रशासनिक फेरबदल
स्वाइन फ्लू की चपेट में आने के बाद मुख्यमंत्री शुक्रवार को पहली बार कार्यालय पहुंचे थे।
मोदी ने जिनके तबादले किए उनमें 36 सचिव स्तर और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी हैं तथा 44 जिलास्तरीय औार 19 पुलिस अधिकारी हैं।
गुजरात राज्य पेट्रोलियम निगम (जीएसपीसी) के प्रबंध निदेशक डी. जे. पांडियान का तबादला कर उन्हें ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। वित्त विभाग में सचिव रहे तपन राय को जीएसपीसी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
बी. के. सिन्हा को परिवहन व बंदरगाह विभाग में प्रमुख सचिव, एच. के दास को नर्मदा जल आपूर्ति विभाग में प्रमुख सचिव और सरदार सरोवर निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आर. के. त्रिपाठी को कृषि व सहकारिता विभाग में प्रमुख सचिव बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications