सूचना आयुक्त की नियुक्ति संबंधी याचिका पर होगी सुनवाई
न्यायालय में इस संबंध में याचिका कृष्णा राव और छह अन्य लोगों ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति के लिए सरकार को विज्ञापन देकर आवेदन मंगवाने चाहिए और उनके आधार पर इस पद पर योग्य व्यक्ति को नियुक्त करना चाहिए।
याचिका में कहा गया कि नौकरशाह के अलावा भी योग्य व्यक्ति इस पद पर आसीन हो सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि सीआईसी के मुख्य आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह के इस्तीफे के बाद पद खाली है हालांकि अब तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications