प्रचंड ने कहा, हफ्ते भर में नेपाल में नई सरकार बनेगी
प्रचंड ने दक्षिणी बीरगंज में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल को नई सरकार और नए प्रधानमंत्री के लिए रास्ता साफ करना ही होगा।
उल्लेखनीय है कि कम से कम दो राजनीतिक दलों ने देश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। इस मांग के बाद प्रचंड का यह बयान आया है।
कुछ नेपाली अखबारों ने रविवार के अपने अंक में यह खबर छापी की नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी-एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी (यूएमएल) के एक वरिष्ठ सदस्य ने देश में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के प्रयासों का आरोप लगाया है।
यूएमएल नेता अशोक राय ने कथित तौर पर कहा कि कुछ शक्तियां संविधान सभा के निर्वाचित सदस्यों को नया संविधान तैयार करने से रोक रही हैं। उनके मुताबिक ये शक्तियां राष्ट्रपति शासन लगाने और एक नए संविधान आयोग के गठन की कोशिशें कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications