मेक्सिको में बाढ़ से 2 लाख से अधिक लोग प्रभावित
समाचार एजेंसी ईएफई ने गर्वनर आंद्रेस ग्रेनियर के हवाले से शुक्रवार को खबर दी कि बाढ़ से ताबास्को राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। बाढ से प्रभावित लोगों की संख्या 79000 से बढकर 200,000 लाख तक पहुंच गई है।
गर्वनर ने एक सार्वजनिक समारोह में कहा," ताबास्को में दो लाख से अधिक लोग इस समय संकट में फसे हुए हैं। निश्चित रुप से मैं इसको लेकर चिंतित हूं।"
गर्वनर ग्रेनियर ने कहा कि फसलें नष्ट हो गई हैं और संकट से निपटने के लिए संघीय सरकार से धन की जरुरत है।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दोनों राज्यों में बाढ़ से 60,000 हजार एकड़ फसल नष्ट हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications