82 साल के हुए आडवाणी
राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों व पार्टी नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
आडवाणी को शुभकामनाएं देने के बाद राजनाथ ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "भारतीय राजनीति में आडवाणीजी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। वह आगे भी हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।"
उन्होंने कहा कि जनसंघ के समय से ही आडवाणी के सहयोग से पार्टी आगे बढ़ी है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
आडवाणी को बधाई देने पहुंचे कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने कहा, "आडवाणीजी हमारे आदर्श रहे हैं और रहेंगे। वह पूरे देश के आदर्श हैं। अटलजी और आडवाणजी के नेतृत्व में भाजपा ने नई ऊंचाइयों को छुआ और भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications