बैंकों की गैर-निष्पादन संपत्ति 26 प्रतिशत बढ़ी

एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) की रिपोर्ट के अनुसार 21 बैंकों का कुल एनपीए पिछले वर्ष की इसी अवधि के 19,920 करोड़ रुपये से 26 प्रतिशत बढ़कर 25,137 करोड़ रुपये हो गया।

बहरहाल बैंकों का औसत पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) पिछले वर्ष के समान समय के 12.08 प्रतिशत से सुधर कर 13.68 प्रतिशत हो गया।

एसोचैम ने कहा कि यह विश्लेषण 19 सार्वजनिक बैंकों और निजी क्षेत्र के दो बैंकों के घोषित तिमाही नतीजों पर आधारित है।

एसोचैम के अनुसार सीएआर में सुधार से बैंकों की बेहतर वित्तीय सेहत का पता चलता है, जबकि एनपीए में वृद्धि चिंता का कारण है क्योंकि इससे बैंकों की कर्ज देने की क्षमता और लाभ प्रभावित होता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+