एक व्यक्ति सांप के टुकड़े कर चबाया
यह घटना राजधानी भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में शनिवार को बारामुंडा क्षेत्र में एक सरकारी पार्क में हुई।
उड़ीसा के एक अखबार द्वारा खबर दी गई है कि सांप ने पार्क के माली रमेश कुमार जमदा को काट लिया। क्रोधित जमदा ने सांप को पकड़कर फाड़ दिया और उसको चबा गया।
इस घटना के बाद पार्क के कर्मचारियों द्वारा उसे स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। सांप तो घटनास्थल पर ही मर गया लेकिन जमदा इलाज के बाद जीवित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications