सरकार का अगले दो वर्षो में 9 प्रतिशत वृद्धि दर का लक्ष्य
विश्व आर्थिक फोरम के भारत आर्थिक शिखर सम्मेलन में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने कहा, "हम पिछले चार वर्षो से सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में जारी 9.5 प्रतिशत की वृद्धि से नीचे आए हैं, जो पिछले वर्ष सात और 6.7 प्रतिशत थी।"
शर्मा ने प्रतिनिधियों से कहा, "यदि पहले नहीं तो हम अगले ढाई वर्षो में नौ प्रतिशत की विकास दर वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह हमारा अधूरा एजेंडा है। हमें और अधिक करने के लिए प्रयास करना होगा।"
मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने निवेशकों के अनुकूल माहौल तैयार किया है, जिससे अधिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को आकर्षित करने में सहायता मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications