चण्डीगढ़ में चिकित्सक में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
स्वाइन फ्लू की चपेट में आने वाली 36 वर्षीय मरीज यहां एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने संबंधी कोचिंग सेंटर चलाती हैं।
स्वाइन फ्लू मामले के नोडल अधिकारी एच.सी.गेरा ने कहा कि मरीज के चिकत्सकीय नमूने शनिवार को मिले, जिसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि मरीज को टेमीफ्लू दवा दी गई है।
गेरा ने कहा कि मरीज के संबंधियों से कहा गया है कि कोचिंग सेंटर को कम से कम एक हफ्ते के लिए बंद कर दिया जाए। यहां अब तक स्वाइन फ्लू से संक्रमित चिकित्सक मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications