'अभी संन्यास नहीं लेंगे आडवाणी'

माधव ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा, "आडवाणीजी के संन्यास संबंधी खबरों को देखकर मैं चौंक गया, जो कि मेरे हवाले से लिखी गई है। यह खबर पूरी तरह झूठ और मनगढंत है।" उन्होंने कहा, "मैंने ऐसी कोई भी बात किसी भी पत्रकार से नहीं कही है।"
उल्लेखनीय है कि अंग्रेजी के एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र में रविवार को माधव के हवाले से यह खबर छपी थी कि भाजपा के मौजूदा अध्यक्ष राजनाथ सिंह का कार्यकाल दिसम्बर महीने में पूरा हो रहा है। इसके बाद जनवरी अंत तक तक नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जब यह हो जाएगा तो फिर आडवाणी अपना पद छोड़ देंगे, जैसा कि पहले तय हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications