पेशावर में आत्मघाती हमला, मेयर सहित 10 की मौत (लीड-2)
पाकिस्तानी चैनल 'जियो न्यूज' ने पेशावर के जिला समन्वय अधिकारी (डीसीओ) साहिबजादा अनीस के हवाले से बताया है कि पेशावर में मतनी के अदजई क्षेत्र में हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई।
पाकिस्तान के एक पुलिस अधिकारी लियाकत अली खान ने बताया कि यह आत्मघाती हमला शहर के मेयर अब्दुल मलिक को निशाना बनाकर किया गया था। इस हमले में गंभीर रूप से घायल अब्दुल मलिक को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई।
विस्फोट के बाद घायलों को लेडी रेडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में नौ की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हमले में सात वाहन नष्ट हो गए और दो इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस भीषण आत्मघाती हमले के बाद इलाके में तनाव फैल गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) करीम खान ने कहा कि लगता है कि यह विस्फोट एक आत्मघाती हमला था।
पेशावर में हुए इस हमले के लिए खबर एजेंसी और दारा आदमखेल के आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications