दंगा पीड़ितों के लिए अकाली दल और एसजीपीसी ने प्रार्थना की
रविवार को अकाली और एसजीपीसी ने 'अरदास दिवस' करार देते हुए सभी धर्मो के लोगों से दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की अपील की।
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिह बादल ने रविवार को नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक गुरुद्वारा में प्रार्थना में हिस्सा लिया। अकाली दल के अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पटियाला में एक गुरुद्वारा में प्रार्थना में हिस्सा लिया।
एसजीपीसी ने पंजाब के विभिन्न इलाकों में स्थित गुरुद्वारों में प्रार्थनाएं आयोजित की। अकालियों की मांग है कि दंगे के दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।
सुखबीर बादल ने कहा, "1984 के पीड़ितों को 25 वर्षो में न्याय नहीं मिला। हम चाहते हैं कि दोषियों को सजा मिले। कांग्रेस उन्हें दबाने की कोशिश कर रही है।"
उल्लेखनीय है कि 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की उनके दो सिख सुरक्षाकर्मियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद देश भर में सिख विरोधी दंगे भड़क उठे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications