मध्य प्रदेश में 72 घंटे में बदले जाएंगे खराब ट्रांसफार्मर
विभागीय तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि किसानों को रबी फसल के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी विद्युत गृहों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है और विद्युत बैंकिंग के तहत दूसरे राज्यों से 700 मेगावॉट बिजली हासिल की जा रही है। यह बिजली दूसरे राज्यों में स्थित मध्य प्रदेश के बिजलीघरों से ली जाएगी।
प्रदेश की राजधानी भोपाल को छोड़कर संभाग, जिला और तहसील स्तर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती का समय तय किया गया है। इसके अनुसार चार से 14 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है।
जले और बिगड़े ट्रांसफार्मर विद्युत कटौती की अवधि में बदले जा रहे हैं ताकि बिजली आपूर्ति में अवरोध न आए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications