सीमा पार से हुई गोलीबारी में जवान शहीद
संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने रविवार को पूंछ सेक्टर में भारी गोलीबारी की।
सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस गोलीबारी में एक जूनियर कमिशंड अधिकारी शहीद हो गया जबकि दो अन्य घायल हो गए।
उन्होंने कहा कि सीमा पार से आतंकवादियों को देश में घुसपैठ कराने की पाकिस्तान की यह कोशिश हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications