आतंकवादियों ने की बीएसएफ कर्मी और उसकी पत्नी की हत्या
जम्मू, 8 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवादियों ने अपने पूर्व सहयोगी और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कर्मी और उसकी पत्नी की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू के राजौरी जिले के कांदी बकोरी गांव में आतंकवादियों ने घर में घुसकर बीएसएफ कर्मी मोहम्मद आरीफ और उसकी पत्नी मलिका खातून की हत्या कर दी। आतंकवादियों द्वारा की गई अंधाधूंध गोलीबारी के दौरान उनके आठ वर्षीय बेटा अब्राहम घायल हो गया।
उल्लेखनीय है कि मोहम्मद आरिफ आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का सदस्य रह चुका था। आरीफ ने वर्ष 1995 में सुरक्षा बलों के सामने आत्मसर्मपण कर 1999 में बीएसएफ में शामिल हो गया था।
अधिकारियों के अनुसार मोहम्मद आरिफ की हत्या बदला लेने के उद्देश्य से की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications