येदियुरप्पा ने संकट से उबरने के लिए की मां वैष्णो की पूजा

येदियुरप्पा मंदिर में एक घंटे से अधिक समय तक रहे। एक अधिकारी ने बताया कि येदियुरप्पा ने मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद गुफा के बाहर कुछ वक्त गुजारा। बाद में वह हेलीकॉप्टर से दिल्ली लौट गए।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में भाजपा का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को जहां येदियुरप्पा पार्टी का संकट खत्म होने का दावा कर रहे थे वहीं असंतुष्ट विधायकों का नेतृत्व कर रहे पर्यटन मंत्री जी.जर्नादन रेड्डी ने उनके दावे को निराधार बताया।

कर्नाटक में भाजपा का संकट खत्म होने संबंधी खबरों को निराधार करार देते हुए रेड्डी ने हैदराबाद में संवाददाताओं से कहा, "मैं शुरू से ही कह रहा हूं कि भाजपा और कर्नाटक के हित में राज्य में एक अच्छा नेतृत्व चाहिए। मैं अपने बयान पर अडिग हूं।"

रेड्डी ने कहा, "मुझे विश्वास है कि अगले दो-तीन दिनों में पार्टी के केंद्रीय नेता सही और उपयुक्त निर्णय लेंगे।"

रेड्डी का समर्थन करने वाले कुछ मंत्रियों सहित लगभग 40 विधायक एक हफ्ते से हैदराबाद में डेरा डाले हुए हैं। शनिवार को रेड्डी अपने भाई और राजस्व मंत्री जी. करुणाकरण रेड्डी से मुलाकात करने बेंगलुरू रवाना हो गए। उनके तीसरे भाई जी. सोमशेखरा विधायक हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+