छत्तीसगढ़ में धोखाधड़ी के आरोप में अधिकारी सहित 3 गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार स्वास्थ्य सेवा विभाग के निदेशक बी.एस.सरवा, पूर्व निदेशक डी.के.सेन और स्टोरकीपर को शुक्रवार को राज्य के अलग-अलग इलाके से गिरफ्तार किया गया।
इन सभी पर निविदा नियमों का उल्लंघन कर महंगे चिकित्सकीय उपकरणों को खरीदने का आरोप है। पुलिस के अनुसार कुछ महंगे उपकरणों को इन लोगों ने वर्ष 2004-06 और 2007 में खरीदा था।
इन सभी के खिलाफ चेन्नई की एक कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए उपकरणों की खरीदारी का आरोप है। इस संबंध में रायपुर के गंज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications