दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने स्कूल की इमारत को निशाना बनाया
रायपुर, 7 नवंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने एक स्कूल की इमारत को विस्फोट से उड़ा दिया।
यहां पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात फुलपर गांव में प्राथमिक स्कूल की एक इमारत के बड़ हिस्से को 80 से 100 नक्सलियों ने विस्फोट से नष्ट कर दिया।
यह विद्यालय राजधानी रायपुर से करीब 400 किलोमीटर की दूरी पर है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने पिछले दो वर्षो में दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों के स्कूलों की 80 इमारतों को आग लगा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications