राजस्थान में स्थानीय निकायों के चुनाव की अधिसूचना जारी

जयपुर, 7 नवंबर (आईएएनएस)। राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को राज्य की 46 स्थानीय निकायों के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र भरने का कार्य शुरू हो गया है। मतदान 23 नवम्बर को कराया जाएगा।

अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 1 नवम्बर है। नामांकन पत्रों की जांच 12 नवम्बर को होगी तथा 14 नवम्बर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। विधिमान्य उम्मीदवारों को चुनाव चिन्हों का आवंटन 15 नवम्बर को किया जाएगा। मतगणना 26 नवम्बर बजे से होगी। उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन 27 नवम्बर को होगा।

राज्य के 4 नगर निगम, 11 नगर परिषद एवं 31 नगर पालिकाओं के 46 अध्यक्षों एवं 1 हजार 612 वार्ड मेम्बर के लिए चुनाव कराए जाएंगे। जिन स्थानीय निकायों में चुनाव होने हैं, उनमें जयपुर नगर निगम के 77 वार्ड के लिये चुनाव होंगे। कोटा में 60, जोधपुर में 65 एवं बीकानेर नगर निगम के 60 वार्ड मेम्बर के लिये चुनाव होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+