'तिब्बत पर्व' पर दलाई लामा ने सिक्किमवासियों को बधाई दी
तिब्बत की निर्वासित सरकार की वेबसाइट के मुताबिक दलाई लामा ने शनिवार को अपने बयान में कहा, "छह से 10 नंवबर तक चलने वाले तिब्बत पर्व के मौके पर मैं तिब्बती समुदाय के लोगों को बधाई देता हूं। यह बहुत उपयुक्त है कि तिब्बती सरकार के निर्वासन के 50 वर्षो बाद भी यह पर्व आयोजित हो रहा है।"
नोबेल पुरस्कार विजेता दलाई लामा ने अपने बयान में इस बात का भी जिक्र किया कि सिक्किम के लोगों की पहचान को विस्तृत बनाने में बौद्ध धर्म ने किस प्रकार से योगदान दिया है।
गौरतलब है कि वर्ष 1959 में चीन की कम्युनिस्ट सरकार द्वारा निर्वासित किए जाने के बाद से ही दलाई लामा हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रह रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications