प्रधानमंत्री ने गोपी अरोड़ा के निधन पर शोक जताया
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी की हैसियत से वर्ष 1980 के दशक में अरोड़ा ने महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। वर्ष 1989-90 में वह वित्त सचिव रहे। उन्होंने 35 वर्षो तक भारत सरकार में अपनी सेवाएं प्रदान की थी।
प्रधानमंत्री ने अरोड़ा की पत्नी को भेजे अपने शोक संदेश में कहा है, "आपके पति के निधन के बारे में सुन कर गहरे दुख और निजी नुकसान का अनुभव हुआ है। गोपी अद्भुत प्रतिभावान आईएएस अधिकारी थे, जिन्होंने देश की भरपूर सेवा की। अपने लंबे और उल्लेखनीय सेवा काल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया और हर जगह अपनी पहचान कायम की।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications