बीएसएफ ने पंजाब में नकली नोट बरामद किए
अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि इन नकली नोटों को फिरोजपुर जिले के ममदोत सेक्टर में पाकोरी जोगिंदर सीमा चौकी पर शुक्रवार की रात बरामद किया गया था।
बीएसएफ के पंजाब सीमा के उपमहानिरीक्षक जागीर सिंह ने आईएएनएस को शनिवार को बताया, "देर रात चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान हमारे अधिकारियों ने 17 थैलों में रखे नकली नोट बरामद किए। बरामद 16 थैलों में 500 रुपये के नोट थे और उनकी कीमत 800,000 रुपये थी। बाकी नोट 1,000 रुपये के थे।"
सिंह ने कहा, "कुछ तस्करों ने सीमा पार से इन नोटों को तस्करी कर लाया होगा, लेकिन बीएसएफ के जवानों को देखने के बाद वे इन थैलों को छोड़ कर भाग गए होंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications