अशोक चव्हाण व 37 मंत्रियों ने ली शपथ (राउंडअप)

नई सरकार में 18 मंत्री कांग्रेस के तथा 20 मंत्री उसकी सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के हैं। राकांपा के छगन भुजबल को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

राज्यपाल एस.सी. जमीर ने राजभवन में चव्हाण सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नई सरकार में कांग्रेस के 12 कैबिनेट मंत्री हैं और राकांपा के 15 मंत्री। कुल 11 राज्य मंत्रियों में सात कांग्रेस के तथा चार राकांपा के हैं।

नई सरकार में दो महिलाओं को भी स्थान दिया गया है। कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की फौजिया खान को अशोक चव्हाण मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

दोनों महिलाओं को राज्य मंत्री बनाया गया है। फौजिया परभणी क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य हैं। कान्वेंट से शिक्षित फौजिया राकांपा प्रमुख और कृषि मंत्री शरद पवार की करीबी समझी जाती हैं।

गायकवाड़ मुंबई उत्तर-पश्चिम से सांसद एकनाथ गायकवाड़ की पुत्री हैं।

उधर अशोक चव्हाण ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कार्यभार संभालते ही सबसे पहले सचिन तेंदुलकर को एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 17,000 रन पूरे करने के लिए बधाई पत्र भेजा।

सचिन को भेजे पत्र में चव्हाण ने कहा, "आपके रिकार्ड ने महाराष्ट्र और भारत का सिर ऊंचा कर दिया है। हम सभी को आप पर गर्व है।" उन्होंने सचिन को अपनी शुभकामनाएं भी भेजीं।

उल्लेखनीय है कि सचिन तेंदुलकर ने भारत और आस्ट्रेलिया के बीच हैदराबाद में गुरुवार को खेले गए मैच में एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 17,000 रन पूरे कर लिए। यह एक रिकार्ड है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+