महाराष्ट्र की नई सरकार में दो महिलाएं (लीड-1)
मुंबई, 7 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की नई सरकार में दो महिलाओं को मंत्री बनाया गया है। कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की फौजिया खान को अशोक चव्हाण मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।
दोनों महिलाओं को राज्य मंत्री बनाया गया है। फौजिया परभणी क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य हैं। कान्वेंट से शिक्षित फौजिया राकांपा प्रमुख और कृषि मंत्री शरद पवार की करीबी समझी जाती हैं।
गायकवाड़ मुंबई उत्तर-पश्चिम से सांसद एकनाथ गायकवाड़ की पुत्री हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications