चव्हाण ने सबसे पहले तेंदुलकर को लिखा पत्र
मुंबई, 7 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने शनिवार को शपथ ग्रहण के बाद कार्यभार संभालते ही सबसे पहले सचिन तेंदुलकर को एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 17,000 रन पूरे करने के लिए बधाई पत्र भेजा।
सचिन को भेजे पत्र में चव्हाण ने कहा, "आपके रिकार्ड ने महाराष्ट्र और भारत का सिर ऊंचा कर दिया है। हम सभी को आप पर गर्व है।" उन्होंने सचिन को अपनी शुभकामनाएं भी भेजीं।
उल्लेखनीय है कि सचिन तेंदुलकर ने भारत और आस्ट्रेलिया के बीच हैदराबाद में गुरुवार को खेले गए मैच में एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 17,000 रन पूरे कर लिए। यह एक रिकार्ड है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications