नीतीश ने शिवराज को खत लिखा

मध्य प्रदेश के उद्योगों में उत्पादित माल की खपत यदि बिहार या अन्य राज्यों में नहीं हो तो क्या वहां के उद्योग प्रभावित नहीं होंगे"?
नीतीश ने कहा है कि यदि प्रत्येक राज्य अपनी सीमा में सिर्फ अपने प्रदेश के लोगों को रोजगार देगा तो इससे न सिर्फ संविधान के मौलिक अधिकारों का हनन होगा बल्कि देश की एकता और अखंडता को भी आघात लगेगा।
उन्होंने चौहान से मध्यप्रदेश में देश के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों को सुरक्षा और सहायता प्रदान करने का अनुरोध भी किया।
उल्लेखनीय है कि चौहान ने दो दिन पहले मध्य प्रदेश में बिहार के लोगों को काम नहीं देने की बात कही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications