रबी की फसल के बाद नीचे आएंगी खाद्य कीमतें : शरद पवार
पवार ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर संवाददाताओं को बताया, "रबी के मौसम में अनाज और दाल जैसे जरूरी खाद्यान्नों के अच्छे पैदावार की उम्मीद है। इसके कारण अगले वर्ष के प्रारंभ में खाद्य कीमतों में गिरावट आएगी।"
पवार ने कहा कि खरीफ के मौसम में कम उत्पादन के कारण चीनी और दालों की कमी बनी हुई है। यह एक अस्थायी स्थिति है।
ताजा सरकारी आंकड़े के मुताबिक गेहूं व चावल की कीमतों में क्रमश: 12 प्रतिशत व सात प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जबकि दालों की कीमतों में 23 प्रतिशत, प्याज में 50 प्रतिशत और आलू में 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications