हुड्डा ने सभी निर्दलियों को सरकार में शामिल किया (राउंडअप)

चार निर्दलीय विधायकों को मंत्री पद प्रदान किया गया है तथा अन्य तीन को मुख्य संसदीय सचिव के रूप में सरकार में शामिल किया गया है।

हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने शनिवार को छह कैबिनेट और तीन राज्य मंत्रियों को यहां राज भवन में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रियों के विभागों की घोषणा बाद में की गई।

पांच कैबिनेट मंत्री (कैप्टन अजय सिंह यादव, रणदीप सिंह सुरजेवाला, महेंद्र प्रताप सिंह, परमवीर सिंह और गीता बक्कल) कांग्रेस से हैं तो वहीं ओम प्रकाश जैन निर्दलीय विधायक हैं।

तीन राज्य मंत्रियों में शिव चरण शर्मा, गोपाल कांदा और सुखबीर कटारिया हैं। ये सभी निर्दलीय विधायक हैं। सभी निर्दलीय विधायक सरकार को समर्थन दे रहे हैं।

हुड्डा की पूर्व सरकार के मात्र दो मंत्रियों (यादव और सुरजेवाला) को नई सरकार में फिलहाल शामिल किया गया है।

यादव के पास नई सरकार में वित्त, योजना, सिंचाई, वन, पर्यावरण, संस्थानिक वित्त और क्रेडिट कंट्रोल विभागों की जिम्मेदारी होगी और सुरजेवाला जल आपूर्ति और सैनिटेशन, संसदीय मामले, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान व प्रौद्योगिकी तथा लोक निर्माण विभाग (सड़कें व ईमारत) देखेंगे।

महेंद्र प्रताप सिंह बिजली, अक्षय ऊर्जा, श्रम, रोजगार, खाद्य व आपूर्ति, शहरी स्थानीय निकाय तथा उद्योग व वाणिज्य विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। यहीं पर परमवीर सिंह के जिम्मे कृषि, पशु पालन, डेयरी, मत्स्य व सहकारिता विभाग होंगे। गीता भुक्कल को शिक्षा व भाषा, सामाजिक न्याय व सशक्तीकरण, महिला व बाल विकास, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण, स्वास्थ्य, प्रिंटिंग व स्टेशनरी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

कैबिनेट में स्थान पाने वाले निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश जैन परिवहन, पर्यटन, नागरिक उड्डयन और हास्पीटलिटी की जिम्मेदारी देखेंगे।

सभी निर्दलियों को सरकार में शामिल किए जाने से यह स्पष्ट होता है कि हुड्डा एक स्थायी सरकार देने के लिए दबाव में हैं। हरियाणा सरकार में चार मंत्री पद अभी भी खाली पड़े हुए हैं। कानूनन राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित मात्र 14 मंत्री ही हो सकते हैं।

पूर्व मंत्रियों में किरण चौधरी और उद्योगपति व सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल की मंत्रिमंडल में अनुपस्थिति रहस्य का विषय बना हुआ है।

राज भवन में मंत्रियों का शपथ ग्रहण समाप्त हो जाने के बाद सेक्टर 3 स्थित हरियाणा निवास में हुड्डा ने नौ मुख्य संसदीय सचिवों (सीपीएस) को शपथ दिलाई। इनमें अनिता यादव, दान सिंह, धरमवीर सिंह, जयवीर वाल्मीकि, शारदा राठौर, सुल्तान सिंह कांग्रेस के विधायक हैं तथा जलेब खान, प्रहलाद सिंह और राम कृष्ण फौजी निर्दलीय विधायक हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+