ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने वैश्विक कर का प्रस्ताव पेश किया
यह विचार तथाकथित 'टोबिन टैक्स' की याद ताजा करता है, जिसके तहत सभी अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा लेन-देन पर 0.1 प्रतिशत का कर लगाने का प्रस्ताव किया गया था। इस कर का प्रस्ताव वर्ष 1970 में अर्थशास्त्री जेम्स टोबिन ने वैश्विक विकास के वित्तपोषण के लिहाज से किया था।
स्कॉटलैंड के सेंट एंड्रज में आयोजित जी-20 के वित्त मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए ब्राउन ने कहा, "व्यवस्थागत खतरे या समाधान कोष या आपात पूंजी बंदोबस्त या एक वैश्विक लेन-देन कर को प्रतिबिंबित करने के लिए एक बीमा मुक्त शुल्क का प्रस्ताव है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications