उत्तर प्रदेश उपचुनाव में 50 फीसदी मतदान

इन सीटोंे पर 49 लाख मतदाताओं ने 3680 मतदान केंद्रोंे पर अपने मताधिकार का उपयोग करके 177 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन(ईवीएम) में बंद कर दिया।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश कुमार सिन्हा ने लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर कुल 53.5 फीसदी मतदान हुआ। जबकि विधानसभा सीटों में सबसे कम 28 फीसदी मतदान लखनऊ पश्चिम विधानसभा सीट पर और सबसे ज्यादा 60 फीसदी मतदान ललितपुर विधानसभा सीट पर हुआ।

फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी(सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू डिंपल यादव और कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर के बीच कांटे की टक्कर है। बीते लोकसभा चुनाव में यहां मतदान का प्रतिशत 51 फीसदी रहा था।

अन्य विधानसभा सीटों पर जहां मतदान हुआ उनमें शाहजहांपुर जिले की पूवायां, सुल्तानपुर की इसौली, संत कबीर नगर की हैसर बाजार, कुशीनगर की पडरौना, वाराणसी की कोलअसला, जौनपुर की रारी, इटावा की सदर और भरथना और झांसी जिले की झ्झांसी सीटें शामिल हैं। सिन्हा के मुताबिक इन सीटों के लिए डाले गये वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी।

राज्य में मतदान के दौरान छुटपुट घटनाओ को छोड़कर कहीं से किसी अप्रयि घटना की खबर नहीं आई। फिरोजाबाद के प्रतापपुर गांव में दो पक्षों में कथित तौर पर वोट डालने के हुए विवाद में दो लोग घायल हो गये।

मतदान को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक(कानून-व्यवस्था) प्रथम बृजलाल ने लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए राज्य की पुलिस के अलावा 42 कंपनी प्रांतीय सशस्त्र बल(पीएसी),26 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बल(सीपीएमएफ) और दूसरे राज्यों से मंगाए गए सुरक्षा बलों की 45 कंपनी तैनाती की गई थी।

इन उपचुनावों में सबकी निगाहें जिस सीट पर रहेंगी, वह है फिरोजाबाद लोकसभा सीट। इसके अलावा जिन विधानसभा सीटोंे पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी उनमें सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के लोकसभा पहुंचने से रिक्त भरथना विधानसभा सीट, लालजी टंडन के इस्तीफे से खाली लखनऊ पश्चिम सीट और केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन के लोकसभा पहुंचने से रिक्त हुई झांसी विधानसभा सीट शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+