कोड़ा की गिरफ्तारी में बीमारी बनी बाधा (लीड-2)
कोड़ा पर 2,500 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप है।
अस्पताल के प्रवक्ता जावेद अख्तर ने कहा, "चिकित्सकों का दल एक-दो दिन के भीतर कोड़ा के स्वास्थ्य की फिर से समीक्षा करेगा और उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने के बारे में विचार करेगा।" कोड़ा तीन नवंबर से अस्पताल में भर्ती हैं।
चिकित्सकों का कहना है कि कोड़ा के पेट में दिक्कत है।
आयकर विभाग (आईटी) से जुड़े जांच निदेशक उज्वल चौधरी ने शनिवार को कहा, "फिलहाल हम घोटाले की राशि के बारे में नहीं बता सकते। लेकिन जो कागजात और सूचनाएं हमें मिली हैं उसके अनुसार लाइबेरिया, थाईलैंड, मलेशिया, दुबई और अन्य देशों में भारी निवेश की बात सामने आती है।"
चौधरी ने कहा, "आईटी और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मिलकर मामले की जांच कर रहे हैं और छापे के दौरान लोगों से जब्त किए गए कागजातों पर आपस में मशविरा कर रहे हैं।"
प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को विनोद सिन्हा के भाई विकास सिन्हा को गिरफ्तार किया है। विकास सिन्हा अवैध लेन-देन के मामले का मुख्य सूत्रधार है।
सूत्रों के अनुसार विकास ने कोड़ा की ओर से 40 करोड़ रुपये विदेशों में भेजने की बात स्वीकार की है। ईडी सूत्रों का कहना है कि उन्होंने विकास के पास 11.8 करोड़ की अघोषित संपत्ति पाई है।
आयकर अधिकारियों के अनुसार विनोद ने हवाला के जरिए थाईलैंड, मलेशिया और लाइबेरिया जैसे देशों में 550 करोड़ रुपये भेजे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications