सिप्रा ने प्रभाष जोशी के निधन पर शोक जताया
हिंदी दैनिक जनसत्ता के प्रधान संपादक ओम थानवी को भिजवाए शोक संदेश में सिप्रा ने हिन्दी पत्रकारिता के युग पुरुष प्रभाष जोशी के निधन को पत्रकार जगत की अपूरणीय क्षति बताते हुए उनकी आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की।
सिप्रा के अध्यक्ष आंध्र प्रदेश सूचना केन्द्र, दिल्ली के स्पेशियल ऑफीसर (जनसंपर्क) किरण कुमार, पूर्व अध्यक्ष पंजाब सूचना केन्द्र के संयुक्त निदेशक सत्यनारायण, हिमाचल प्रदेश के उपनिदेशक जी.एल. महाजन, गुजरात के उपनिदेशक निलेश शुक्ला, राजस्थान सूचना केन्द्र के संयुक्त निदेशक गोपेन्द्र नाथ भट्ट और छत्तीसगढ़ सूचना केन्द्र के उपनिदेशक उमेश कुमार मिश्रा ने प्रभाष जोशी के निधन को हिन्दी पत्रकारिता के लिए एक बड़ा आघात बताया है।
मध्यप्रदेश सूचना केन्द्र के अतिरिक्त निदेशक सुरेन्द्र द्विवेदी ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जोशीजी ने हिन्दी पत्रकारिता को नए आयाम दिए। 'सूचना के अधिकार' के लिए उनके द्वारा किए गये प्रयासों के साथ ही क्रिकेट के प्रति उनके जुनून को सदैव याद रखा जाएगा। हिन्दी पत्रकारिता के इतने बड़े हस्ताक्षर का अचानक ही चले जाना बहुत ही पीड़ादायक है।
'सिप्रा' के सभी सदस्यों ने जोशी जी को अपनी हार्दिक श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए पत्रकारिता, साहित्य, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में उनकी गहरी रुचि को बेजोड़ बताया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications