फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर 53 फीसदी मतदान
फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर कुल 53.5 फीसदी मतदान हुआ। इस सीट पर समाजवादी पार्टी(सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू डिंपल यादव और कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर के बीच कांटे की टक्कर है। बीते लोकसभा चुनाव में यहां मतदान का प्रतिशत 51 फीसदी रहा था।
विधानसभा सीटों में सबसे कम 28 फीसदी मतदान लखनऊ पश्चिम विधानसभा सीट पर जबकि सबसे ज्यादा 60 फीसदी मतदान ललितपुर विधानसभा सीट पर हुआ।
अन्य विधानसभा सीटों पर जहां मतदान हुआ उनमें शाहजहांपुर जिले की पूवायां, सुल्तानपुर की इसौली, संत कबीर नगर की हैसर बाजार, कुशीनगर की पडरौना, वाराणसी की कोलअसला, जौनपुर की रारी, इटावा की सदर और भरथना और झांसी जिले की झ्झांसी सीटें शामिल हैं।
कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए मतदान में छुटपुट घटनाओं को छोड़कर कहीं से भी किसी अप्रयि घटना की खबर नहीं आई।
इन सीटों पर 49 लाख मतदाताओं ने 3680 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का उपयोग करके 177 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इलेक्ट्रानिक वोटिग मशीन(ईवीएम) में बंद कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications