राजस्थान में 2 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू
राज्य में तोदाभीम और सलुंबेर विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। तोदाभीम में 194,500 से अधिक मतदाता सात उम्मीदवारों के चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। सलुंबेर में 204,500 से ज्यादा मतदाता हैं और यहां छह उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य दांव पर हैं।
निर्वाचान आयोग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "मतदान सुबह आठ बजे आरंभ हुआ। हमने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हैं। कुल 482 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications