अशोक चव्हाण व 37 मंत्रियों ने ली शपथ (लीड-1)
नई सरकार में 18 मंत्री कांग्रेस के तथा 20 मंत्री उसकी सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के हैं। राकांपा के छगन भुजबल को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।
राज्यपाल एस.सी. जमीर ने राजभवन में चव्हाण सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नई सरकार में कांग्रेस के 12 कैबिनेट मंत्री हैं और राकांपा के 15 मंत्री। कुल 11 राज्य मंत्रियों में सात कांग्रेस के तथा चार राकांपा के हैं। नई सरकार में दो महिलाओं को भी स्थान दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications