अमेरिका में गोलीबारी में एक मरा, 5 घायल
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ओरलैंडो शहर में जैसन राड्रिग्वेज नाम के एक व्यक्ति ने अपने पूर्व कंपनी के मालिक के दफ्तर में गोलीबारी की। गोलीबारी के बाद राड्रिग्वेज फरार हो गया।
अधिकारियों का कहना है कि रोड्रिग्वेज स्थानीय कंपनी 'रेनॉल्ड्स, स्मिथ एंड हिल्स' का कर्मचारी रह चुका है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि उसे अच्छा काम न कर पाने की वजह से कंपनी से कार्यमुक्त किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications