पश्चिम बंगाल उपचुनाव में 65 फीसदी मतदान

राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी देबाशीष सेन ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य में आमतौर पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। शाम पांच बजे तक 65 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसके बाद मत डालने वालों की कतारें लगी हुई थीं।

सेन ने बताया कि मालदा जिले के सुजापुर विधानसभा क्षेत्र में एक पीठासीन अधिकारी को हटा दिया गया क्योंकि वह बखरपुर प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर मतदाताओं को कथित तौर प्रभावित करने का प्रयास कर रहा था। फर्जी मतदान के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

विधानसभा की 10 सीटों बेलाचिया (पूर्व), कालचिनी (जजा), राजगंज (अजा), सुजापुर, गोलपोखर, बोनगांव, कोंटई दक्षिण, एगरा, सेरामपुर और अलीपुर पर हुए उपचुनाव में करीब 19 लाख मतदाता थे।

राज्य में पुख्ता सुरक्षा प्रबंध करने के लिए अर्धसैनिक बलों की लगभग 40 कंपनियां तैनात की गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+